
एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई की है। इनमें दो सीटें राजकीय मेडिकल कालेज हरिद्वार और एक सीट राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर की है।
उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानी से जुड़े आरक्षण का लाभ लेने के लिए जारी किए गए फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है मामला अब सिर्फ सरकारी दस्तावेजों की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि इन प्रमाण पत्रों के आधार पर MBBS की सीटों पर दाखिले तक होने का खुलासा हुआ है। पूरे प्रकरण की SIT जांच के आदेश दिए गए हैं। SIT ने मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
अब तक 19 अभ्यर्थियों की सीट रद की जा चुकी है। विश्वविद्यालय के अनुसार प्रथम और द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को मेरिट, उनके द्वारा भरे गए विकल्प और स्थाई निवास और आरक्षण से जुड़े दावों के आधार पर सीट आवंटित की गई थी।
MBBS दाखिले की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. तीसरे दौर की काउंसलिंग चल रही है, जो 8 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद एक और काउंसलिंग प्रस्तावित है। ऐसे में फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच का असर आगे होने वाली सीटों के आवंटन पर भी पड़ सकता है। विभाग अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि विवादित प्रमाण पत्रों के आधार पर किसी अपात्र अभ्यर्थी को MBBS की सीट न मिल सके।

