
देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में रिया कुमारी (23 वर्षीय) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। छात्रा नीट पेपर की तैयारी कर रही थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
सूचना के अनुसार रिया कुमारी मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थी। इसलिए वो लंबे समय से नीट पेपर की तैयारी कर रही थी लेकिन उससे सफलता नहीं मिली थी। परिजनों कि माने तो चयन नहीं होने के कारण रिया काफी समय से तनाव और निराशा में थी। आज सुबह जब उन्होंने उसके रूम का दरवाजा खोला तो देखा कि वह पंखे से फंदे पर लटकी रही थी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने से युवती के हताश होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


