उत्तराखंडदेहरादून

UPCB की मसूरी के होटलों पर कार्रवाई.. ठोका भारी भरकम जुर्माना, होटल बंद करने का आदेश

उत्तराखंड प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड (UPCB) हरकत में आ गया है। पहाड़ों की रानी मसूरी में मानकों का उल्लंघन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे 67 होटलों के विरुद्ध पीसीबी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें 27 होटलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि 40 अन्य को व्यवस्थाओं में सुधार करने को कहा गया है। इन सभी होटलों को नोटिस जारी किए गए हैं, कुछ होटलों पर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया गया है।

अमित शाह पहुंचे देहरादून, आज ITBP के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों के बीच बेहद मशहूर है। हर साल यहां लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर्यटन बढ़ने के साथ ही सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े होटल व होम स्टे संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई होटल खुलेआम पर्यावरण मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं।

जिसके बाद पीसीबी ने मसूरी के 27 होटलों को नोटिस जारी कर संपत्तियों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के तहत कई होटलों पर जुर्माना भी लगाया गया है। जबकि कुछ होटल संचालकों से व्यवस्थाओं में सुधार करने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button