उत्तराखंडदेहरादून

भीषण गर्मी के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

जिला प्रशासन में सोमवार यानी 27 अप्रैल को कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है। रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के अलर्ट के अनुसार जिले में अत्यधिक तापमान और लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है।

सभी क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। जिससे विद्यार्थियों और आमजन के लिए हीट स्ट्रोक के साथ डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को 1 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker