उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, इस साल लड़कियों ने मारी बाजी, सीएम ने दी बधाई

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है। रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। इस बार कक्षा दसवीं की परीक्षा में अक्षत गोपाल और कक्षा बारहवीं की परीक्षा में गीतिका और सुशीला मेंहदीरत्ता ने टॉप किया है।

हाईस्कूल में रामनगर, नैनीताल के अक्षत गोपाल 98.20 फीसदी अंकों के साथ पूरे राज्य में टॉपर रहे। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल परीक्षा परिणाम 85.11% रहा, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 81.93% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 88.09% रहा। बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता 98 फीसदी अंक के साथ संयुक्त टॉपर रहे। 12वीं में जिलावार प्रदर्शन में बागेश्वर 94.81 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए परिणामों को उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासन का प्रमाण बताया। उन्होंने अपेक्षित परिणाम न पाने वाले विद्यार्थियों से धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker