उत्तराखंडचमोली

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन, दो जवान घायल, एक को एयरलिफ्ट कर भेजा गया हायर सेंटर

गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक गंभीर घायल को सेना के हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

उसी समय चोपता से गोपेश्वर सामान लेने आ रहे एक वाहन चालक ने सड़क के नीचे वाहन गिरा देखा। जिसपर वे नीचे उतरे और दोनों सेना के जवानों को सड़क तक लाए। वहां से निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।

जिससे समय रहते उन्हें उपचार मिल सका। जिसमें दो जवान जांबाज सिंह और धवन सिंह गंभीर घायल है। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि जांबाज सिंह के सिर में हल्की चोट आई हैं. जबकि, धवन सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वो बेहोशी की हालत में है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker