उत्तराखंडदेहरादून

ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन आज ,14 को होना है चुनाव

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के 12-12 और क्षेत्र पंचायताें में प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख एवं कनिष्ठ उपप्रमुख के 89-89 समेत कुल 291 पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना अनुसार 11 अगस्त को नामांकन के साथ नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सचिव राहुल गोयल ने बताया कि इन सभी पदों के लिए सोमवार सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होंगे। इसी दिन अपराह्न 3.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। यह कार्य समाप्ति तक चलेगी। 12 अगस्त को नामांकन वापसी का मौका मिलेगा।

14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच मतदान और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। इस बार 12 जिला पंचायतों में से छह में जिपं अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भाजपा ने सभी जिला पंचायतों में अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं। जबकि कांग्रेस ने नामांकन से पहले चार जिलों में समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं।

Related Articles

Back to top button