उत्तराखंडऊधमसिंह नगररामनगर

नौ दिन से लापता थी किशोरी,जंगल मे सड़ी-गली हालात में मिला शव

नैनीताल में नौ दिनों से लापता किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मचा। कोटली निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला। किशोरी विगत 17 सितंबर को घर में पुताई के लिए मिट्टी लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी थी।

उत्तराखंड : यहां युवक और युवती ने हाथ बांधकर गंग नहर में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

22 सितंबर को परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन किशोरी की तलाश में जुट गये। मंगलवार को जंगल में परिजनों को उसका शव सड़ी-गली हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button