बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों की कार रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
उत्तराखंड : कुमाऊं और गढ़वाल को मिली सैनिक स्कूलों की सौगात, यहां खुलेगा सैनिक स्कूल
घटनास्थल पर एक कार संख्या UK07 TD 5686 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी थी।जिसमे छः पुरुष सवार थे। एस डी आर एफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन घायलों को रेस्क्यू कर असप्ताल भिजवाया गया। तीन अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफटीम द्वारा उनके शवों को रिकवर किया जा रहा है।रेस्क्यू जारी हैं।
चालक रविंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह हरिद्वार से पांच यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। ब्रह्मपुरी के समीप उनकी आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।