उत्तराखंडहरिद्वार

मंत्री का आरोपी बेटे आशीष मिश्रा बार-बार बदल रहा है लोकेशन!

आशीष की शुक्रवार सुबह की लोकेशन उत्तराखंड के बाजपुरा की पता चली है. बताया जा रहा है क‍ि लखीमपुर खीरी पुलिस ने नेपाल और उत्तराखंड पुलिस दोनों से संपर्क किया है. गौरतलब है कि आशीष के खिलाफ हत्या के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है|

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के तिकुनिया कांड मामले में पुलिस में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू को बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में तलब किया था लेक‍िन वह पुल‍िस के समक्ष पेश नहीं हुआ. अब इस केस सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है|

वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि मामले के तूल पकड़ने के साथ ही आशीष मिश्रा फरार हो गया है. इसी को देखते हुए यूपी पुलिस ने टीमें गठित कर उनकी तलाश शुरू की है. अब आशीष को पकड़ने के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी करने जा रही है. वहीं इससे पहले मंत्री अजय मिश्रा ने कहा था कि मैंने अपने बेटे को कहीं नहीं छुपाया. वह बड़ा है. सोच-समझकर निर्णय लेता है. उसे जब सामने आना होगा तो आएगा. वह खुद फैसले लेता है. अजय मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले में न्यायिक जांच हो रही है, सब कुछ सामने आ जाएगा|

Related Articles

Back to top button