
शुक्रवार को अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया। इस दौरान मंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से परिचित कराने के लिए भी कहा है। देश के 22 राज्यों से 171 योगासन खिलाड़ी शिरकत करने पहुंच गए हैं।
अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा का प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गए थे। सभी खिलाड़ियों को वहां जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि हर दिन किसी न किसी टीम को अधिकारी इस मंदिर के दर्शन कराएं।
योगासन प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेंगी। जिसमें 22 राज्यों के 171 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में आयोजित की जाएंगी। जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक ग्रुप शामिल हैं। इन सभी श्रेणियों में कुल 66 पदक दिए जाएंगे। जिसमें 22 स्वर्ण, 22 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं।