उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी के हाथीपांव के पास में मुजफ्फरनगर घूमने आए युवकों की कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

मसूरी में देर रात सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से आए युवकों की कार हाथीपांव के पास खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। देर रात पर्यटकों की कार हाथीपांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी| हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं| जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मुजफ्फरनगर से चार युवक घूमने के लिए मसूरी आए थे| तभी उनकी कार हाथीपांव रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी|

टीम ने चारों को युवकों को खाई से निकाला। उन्हें हल्की चोट आई थी। वहीं, पांचवां ड्राइवर साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से दून अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन प्राथामिक जांच में सामने आया कि मौसम खराब होने के कारण उनकी कार खाई में गिरी।

Related Articles

Back to top button