उत्तराखंडदेहरादून

रिस्पना की नदी में तेज बहाव में बहे दो बच्चे, एसडीआरएफ की टीम के सर्च अभियान जारी

देहरादून में भारी बारिश के कारण सभी बरसाती नदियां उफान पर चल रही हैं| शुक्रवार को देहरादून में उफनती रिस्पना नदी में दो बच्चे बह गए। एक बच्चे को तो पास में खड़े लोगों ने बचा लिया, लेकिन दूसरा बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया और अभी लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं।

संजय कॉलोनी निवासी 7 वर्षीय अरशद और 8 वर्षीय इब्राहिम शाम के समय मोहिनी रोड से आगे डालनवाला और रायपुर को जोड़ने वाले पुल के नीचे खेल रहे थे| तभी खेलते हुए उनकी बॉल नदी किनारे चली गई| जिससे अरशद और इब्राहिम बॉल लेने के लिए गए और नदी में बह गए| जबकि इब्राहिम पुत्र समशाद अहमद, उम्र आठ वर्ष निवासी संजय कॉलोनी, इंदर रोड, डालनवाला, देहरादून अब भी लापता है।

 

Related Articles

Back to top button