उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

उत्तराखंड: गौरीकुंड के मलबे में दबा वाहन मिला , पांच शव बरामद

रुद्रप्रयाग- गौरीकुंड राजमार्ग पर तरसाली में भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित है। यहां मलबे से एक वाहन मिला है, जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं। एक मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। अन्य की शिनाख्त भी की जा रही है।

ऋषिकेश: भारी बारिश मचा रही तबाही, मलबे में दबे दो साधु, एक को बचाया, दूसरे की मौत

बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे तरसाली में पहाड़ी से बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इस कारण एक बार फिर सोनप्रयाग, गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट गया है।

एनएच के अधिकारियों के अनुसार, हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है। पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग से काकड़ागाड़ तक स्थानीय लोगों और यात्रियों को हाईवे बंद होने की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button