उत्तरकाशीउत्तराखंड

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, शुरू होगी चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी दिन से इस साल होने वाली चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

यमुना जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय किया गया, जिसके अनुसार यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर 11:55 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर खरसाली गांव से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ रवाना होगी उनको विदा करने उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी।

Related Articles

Back to top button