उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

अलकनंदा में समाया यात्रियों से भरा टेम्पू ट्रेवलर वाहन: एक की मौत…

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा हुआ है। एक टेम्पू ट्रेवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिरी। इस टेम्पू में 20 यात्री थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसे में अब तक एक यात्री की मौत की खबर है, 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं, अन्य लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, घटनास्थल पर आपदा राहत बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। एक व्यक्ति के शव को भी बरामद किया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की खोजबीन एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button