उत्तराखंडदेहरादून

प्रेमनगर देर रात टी स्टेट में पुलिस-बदमाश मुठभेड़.. बदमाश को लगी गोली

देहरादून: राजधानी में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके कारण वह घायल हो गया। देर रात एसएसपी अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश अनुभव त्रिपाठी, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। बदमाश के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा बरामद किया गया है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में दून चिकित्सालय रेफर किया गया है।

बदमाश ने बताया कि उसके गिरोह के अन्य सदस्य भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।

Related Articles

Back to top button