अल्मोड़ाउत्तराखंडऊधमसिंह नगर

अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार कर रहा मरीज बेसुध होकर जमीन पर गिरा, हुई मौत

मनुष्य को मृत्यु कब आ जाए इसका कोई भरोसा नहीं, ऐसा ही कुछ देखने को मिला है नैनीताल जिले के बीडी पांडे अस्पताल में यहां उपचार के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा मरीज बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। अस्पताल कर्मी व चिकित्सक उसे आपातकालीन कक्ष ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

उत्तराखंड : टिहरी में जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी सोबन राम सोमवार दोपहर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा था। फिजिशियन से जांच कराने के लिए पर्चा लगाकर बाहर कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करने लगा। अचानक वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।

आपातकालीन कक्ष में उसकी ईसीजी समेत अन्य जांच की गई मगर तब तक उसकी जान जा चुकी थी। वरिष्ठ फीजीशियन डा एमएस दुग्ताल ने बताया कि प्रथमदृष्या मरीज की मौत का कारण हृदयाघात होने से लग रही है।

Related Articles

Back to top button