उत्तराखंडहल्द्वानी

हल्द्वानी में अचानक बस से निकलने लगी चिंगारियां,35 यात्रियों में मची खलबली

हल्द्वानी से टनकपुर जा रही रोडवेज की टनकपुर डिपो की 44 सीटर बस (UK 07 PA 2934) बुधवार को सवारियों को लेकर टनकपुर से निकली। अचानक रास्ते में ही बस से चिंगारियां उठने लगी और धुंआ भी उठने लगा। ये देखकर बस में सवार 35 यात्रियों में खलबली मच गई।

चिंगारी के साथ धुआं उठता देख सवारियों में अफरातफरी मच गई। चालक के ब्रेक मारते ही लोग जान बचाने के लिए मुख्यद्वार के साथ ही खिड़की से बाहर निकले। इस दौरान चालक भरत पाठक ने बैटरी का तार खींचा और परिचालक के साथ कुछ सवारियों ने रेत डाला तो चिंगारियां निकलना बंद हुईं। इ

सके बाद सवारियों ने खटारा वाहन चलाने पर चालक भरत पाठक और परिचालक चंद्र मोहन पांडे के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की भी की। कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद बस को सवारियां समेत टनकपुर के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button