उत्तराखंडचारधाम यात्रा

केदारनाथ में हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, हेलिपैड पर मचा हड़कंप

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा टूट गया। हेली एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स का था, जोकि ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहा था। जिसमें दो डॉक्टर वह पायलट सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

शनिवार को केदारनाथ हेलिपैड से बमुश्किल 20 मीटर पहले एम्स का हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया। पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने ऋषिकेश से केदारनाथ आ रहा था। एम्स के पीआरओ ने बताया कि हार्ड लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ था।

पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेली में एम्स ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम भी सवार थी। सफल आपातकाल लैंडिंग के चलते पायलट सहित मेडिकल की टीम सुरक्षित है।

Related Articles

Back to top button