उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी,  भोजन भत्ते की दर बढ़ाने का आदेश जारी

उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों का भोजन भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इसके साथ ही खेल छात्रावासों और खेल महाविद्यालयों में रहने वाले खिलाड़ियों को भी बढ़ी हुई दर से भोजन भत्ता मिलेगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने पिछले दिनों विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी किया था। मंत्री का कहना था कि खिलाड़ियों के लिए 250 रुपए दैनिक भोजन भत्ता पर्याप्त नहीं है, इसलिए इसे साई जैसी संस्थाओं द्वारा वर्तमान में दिए जा रहे भत्ते के समकक्ष करना जरूरी है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस प्रस्ताव को राज्यपाल महोदय की मंजूरी मिल गई है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भोजन भत्ता बढ़ने से अब खिलाड़ियों को ज्यादा पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सकेगा। इससे उनके प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार आएगा। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है और यह भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button