अल्मोड़ाउत्तराखंड

अल्मोड़ा के जंगलों में आग लगने से चार वनकर्मियों की मौत हुई मौत, सीएम धामी ने डीएफओ को किया सस्पेंड

अल्मोड़ा के बिनसर जंगल में लगी आग की चपेट में आने से जहां चार वन कर्मियों की मौत हो गई है। तो वहीं चार वनकर्मी बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों का उपचार अभी तक सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था।

उत्तराखंड में वनअग्नि थमने का नाम नहीं ले रही है।आग ने सैकड़ों हेक्टेयर जंगल जलाए है। करोड़ों की वन संपदा जलकर खाक हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सख्त कदम उठाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद सोयल सेम अल्मोड़ा डिवीजन के डीएफओ, ध्रुव सिंह मर्तोलिया,को सस्पेंड कर दिया गया है।

तेज हवाओं के साथ नीचे से अग्नि की चपेट में आए चार वनकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी। वाहन में सवार अन्य चार वन कर्मी कुछ मीटर ही आगे गए और वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे। चारों वनकर्मी भी आग की चपेट में आने से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button