उत्तराखंडऋषिकेश

दुखद(उत्तराखंड) यहां सुबह बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और ट्रोले की टक्कर के बाद लगी आग

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं सुबह एक बड़े सड़क हादसे में दो वाहन चालकों की ट्रकों में फंसकर आग से जलने से मौत हो गई इस लोमहर्षक घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड तथा एसडीआरएफ ने दोनों शब्दों को बाहर निकाल और पुलिस को सुपुर्द किया।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF ढालवाला पोस्ट की टीम हेड कांस्टेबल अर्जुन पवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने भी तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ट्रक में फंसे एक अन्य घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल भेजा गया।

फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया और SDRF टीम ने मृतकों के शव बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिए। यह हादसा इतना भीषण था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Related Articles

Back to top button