उत्तराखंडचारधाम यात्राबागेश्वर

बद्रीनाथ में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, पांच दिवसीय आयोजन हनुमान कथा और धार्मिक कार्यक्रम के लिए उमड़ने लगे श्रद्धालु

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बद्रीनाथ धाम में पांच दिवसीय दिव्य दरबार कल से शुरू हो रहा है। 27 मई से 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है | 21 दिवसीय साधना को दो चरणों में पूरा किया गया। पहले 11 दिन उन्होंने नारायण पर्वत की एक छोटी गुफा में एकांत और कठोर तप किया। शेष 10 दिन धीरेंद्र शास्त्री ने प्राचीन खाकचोक हनुमना मंदिर में हनुमान जी की विशेष आराधना की।

बागेश्वर बाबा के गुफा से बाहर आते ही देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अयोध्या हनुमानगढ़ी से पहुंचे राजूदास महाराज ने भी धीरेंद्र शास्त्री से भेंट की और उनकी कठिन साधना पर चर्चा की।

धीरेन्द्र शास्त्री बोले उन्होंने यह ऊर्जा देश के काम आए, यही भगवान बद्री विशाल के चरणों में प्रार्थना है। साधना पूर्ण होने के बाद, 27 मई से 31 मई तक बद्रीनाथ धाम में ही पूज्य महाराज श्री पांच दिवसीय ‘श्री सत्यनारायण भगवान की कथा’ सुनाएंगे, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker