
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर बुलडोजर पहुंचाया। सरकारी जमीन और अवैध निर्माण की जांच के बाद मकान की दीवार से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
https://www.facebook.com/share/v/1DcYJhr1aG/
विकासनगर इलाके में स्थित बैरागीवाला गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ता विनोद की हत्या के बाद तनाव का माहौल हो गया है। इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगजनी और पत्थरबाजी शुरू कर दी है। जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। भीड़ आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ आक्रोशित लोगों की भीड़ ने आरोपियों के घर पर हमला कर उसे भी आग के हवाले कर दिया है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। आस-पास के थानों की कई टीम इलाके में कैंप कर रही है। इस घटना में 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद घटना में शामिल चार आरोपियों रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम और शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गांव में आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों पर पथराव, तोड़फोड़ की और आग लगा दी। आक्रोशित लोगों ने आरोपितों का कुछ सामान भी जलाया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
वहीं मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मृतक के भाई का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि पंचनामा तभी होगा जब अवैध भवन नीचे गिरेंगे। जिन्होंने हत्या की है उनके पूरे घर ध्वस्त होंगे तभी पंचनामा होगा।



