उत्तराखंडदेहरादूनपौड़ी

देहरादून में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कल छुट्टी का आदेश, बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

मौसम विभाग ने कल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन ने दस जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। पौड़ी गढ़वाल के अलावा देहरादून में कल कहीं-कहीं पर अत्यधिक भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की आशंका व्यक्त की गई है।देहरादून के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker