उत्तराखंडचंपावत

शर्मनाक : 60 साल के दादा ने पांच साल की बच्ची के साथ रेप.. पोती को बनाया हवस का शिकार

चम्पावत में 60 वर्षीय बुजुर्ग दादा पर अपनी 5 साल की मासूम पोती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की माँ ने पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है, आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह घटना लोहाघाट ब्लॉक के गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है. बता दें आरोपी किशोरी के रिश्ते के सगे दादा हैं. मासूम ने अपनी मां को जब आपबीती सुनाई तो महिला के होश उड़ गए. एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार यानी आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा. मामले को लेकर एसएचओ ने बताया की मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली की एसआई पिंकी धामी के द्वारा की जा रही है. एसएचओ ने बताया आरोपी ने घटना को जून और जुलाई के बीच अंजाम दिया था. पीड़िता की मां ने जब मामले को लेकर आरोपी की पत्नी को जानकारी दी तो उसने भी महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button