उत्तराखंडहरिद्वार

सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर नदी महोत्सव का किया उद्घाटन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ‘नदी महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने पूजा-अर्चना की। इस अभियान के तहत राज्य की विभिन्न नदियों की सफाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए विशेष है। आज से चार वर्ष पूर्व मुझे उत्तराखंड राज्य के मुख्य सेवक के रूप में मेरी पार्टी ने मेरे लिए यह जिम्मेदारी तय की थी। इन चार वर्षों में अनेक चुनौतियां हमारे सामने आईं और हर बार वो चुनौतियां हमारे लिए अवसर बन गईं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वार जनपद हरिद्वार की 550 करोड़ (पांच सौ पचास करोड़ रूपये) लागत की 107 विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया, जिसमें 281 करोड़ रुपये से 100 योजनाओं का लोकार्पण एवं 269 करोड़ रुपये) की धनराशि से 7 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

सीएम धामी ने कहा कांवड़ के दौरान आने वाले शिवभक्तों को खाने में शुद्ध भोजन मिले। जिस प्रकार से मां गंगा पतित पावनी है उसी तरह से उनका प्रयास है कि यहां आने वाले कांवड़ियों को शुद्ध भोजन मिले। उसके लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चार पूरे होने पर मां गंगा का पूजन किया।

Related Articles

Back to top button