उत्तराखंडदेहरादून

टिहरी बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, पांच लोग घायल

टिहरी बाईपास रोड में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, सभी को चोटें आई है। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून हायर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व 108 के माध्यम से कार संख्या Uk 07 T 7954 में सवार घायलों को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना के वक्त कार में सवार शांति प्रसाद और उनकी पत्नी जानकी देवी (65) 74 गोर साडा थाना धौंतरी जिला उत्तरकाशी, सुशांक (25) और उनकी पत्नी सोनिका देवी ( 22) आरटी पार्क रायपुर देहरादून के रहने वाले मौजूद थे। वहीं, कार में सवार भरत (27) बंजारावाला, पटेलनगर देहरादून को घटना में चोट नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button