उत्तराखंडदेहरादून

भट्टाफाल के पास बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, हादसे में पांच लोग घायल

मसूरी मार्ग पर भट्टा गांव के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

रविवार की सुबह बोलेरो UK-07 FN9759 मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी। तभी मसूरी झील और भट्टा गांव के बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

सुबह 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली की एक वाहन डिवाइडर से टकरा गया है। सूचना मिलते ही थाना मसूरी से महिला उपनिरीक्षक ज्योति पंवार व चीता कर्मचारी पर्याप्त पुलिस बल और आपदा उपकरण सहित माैके पर पहुंचे।गनीमत यह रही कि कार सड़क की तरफ ही मुड़ गई। जिससे वह खाई में गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Back to top button