उत्तराखंडदेहरादून

पहाड़ो की रानी मसूरी में गोल्फ कार्ट का सफल ट्रायल, पर्यटक जल्द करेंगे गोल्फकार्ट की सवारी

मसूरी पहुंचे गोल्फकार्ट प्रशिक्षकों द्वारा रविवार से स्थानीय रिक्शा चालकों को गोल्फ कार्ड चलाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा प्रथम चरण में चार गोल्फ कार्ट चलाए जाएंगे। मसूरी माल रोड में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए माल रोड पर वाहनों का आवागमन पर रोक लगाते हुए, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों की आवागमन हेतु सुगम सुविधा के लिए गोल्फ कार्ड चलाने का निर्देश डीएम सविन बंसल द्वारा दिए गए थे।

रविवार को मसूरी में माल रोड पर स्थित रिक्शा चालकों द्वारा ही गोल्फ कार्ट को चलाया गया जो सफल रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। ऐसे में माल रोड को व्यवस्थित और सुंदर बनाए जाने को लेकर सरकार द्वारा 7 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। अब चार नई गोल्फ कार्ड लाई जा रही हैं। जिससे कि पर्यटकों को माल रोड में यातायात को लेकर बेहतर सुविधाएं दी जा सके।

Related Articles

Back to top button