अल्मोड़ाउत्तराखंडरामनगर

रामनगर मार्चुला के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सवारियों से भरी बस

रामनगर के मार्चुला के पास एक यात्री बस खाई में गिरने की सूचना मिली है। बस 42 सीटर थी जिसमें काफी लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के सल्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटना सुबह 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस 42 सीटर थी। जिसमें काफी लोग सवार थे। बताया कि गाड़ी से कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गये। जिन्होंने ये जानकारी दूसरो तक पहुंचाई।

फिलहाल एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए रवाना हो चुके है। सूचना एसडीआरएफ को दे दी गई है। सल्ट पुलिस, रानीखेत से फायर की टीम, एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। इस हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की सूचना है।

Related Articles

Back to top button