उत्तराखंडचमोली

सीएम धामी बोले उत्तराखंड में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून,बैठक में अधिकारियों से की ड्राफ्ट पर अहम चर्चा

सीएम धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है।

सीएम ने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे, जिनमें से अच्छे सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा। एक सशक्त भू कानून का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा यह कानून राज्य के नागरिकों की सुरक्षा, उनके हित और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। सीएम ने बताया कि चर्चा के दौरान कई अच्छे सुझाव सामने आए हैं।

सीएम पुष्कर धामी ने भराड़ीसैण में स्थानीय उत्पादों का जायजा भी लिया। मिलेटबीटा, कीवी, अचार सहित अन्य उत्पादों का स्वाद भी चखा। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button