उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था देखने बाइक पर निकले डीएम सविन बंसल,महिला सुरक्षा को लेकर ली जानकारी

देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से रविवार को डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने बाइक पर शहर का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित डीएम कैम्प कार्यालय से घंटाघर, पलटन बाजार और बल्लूपुर चौक तक करीब 10 किलोमीटर तक बाइक पर शहर का निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारी पलटन बाजार के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पलटन बाजार में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सीएनआई चौक पर महिला सुरक्षा सहायता केंद्र स्थापित करने की बात कही। यहां बाजार के खुलने से लेकर बंद होने तक महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में महिला पुलिसकर्मी नियुक्त रहेंगी।

Related Articles

Back to top button