उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,चकराता में सीजन का पहला हिमपात, गंगोत्री-यमुनोत्री में भी बर्फबारी

उत्तराखंड में आज से मौसम फिर बदल गया है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश। वहीं, मैदानी इलाकों में कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी से बागवानों ने भी राहत की सांस। अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार है। इस बार बारिश और बर्फबारी न होने से लोग मायूस नजर आ रहे हैं। फसलों पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है। आज बर्फबारी से थोड़ा राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने आगे कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

लंबे समय से प्रदेश में बारिश ना होने के कारण जहां एक ओर सूखी ठंड लोगों को सता रही है तो वहीं किसानों को भी इसकी मार झेलनी पड़ रही है। लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button