उत्तराखंडदेहरादून

दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, राजभवन में करेंगे रात्रि विश्राम

उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी संग वायु सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद त्रिवेंद्र रावत, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल आदि ने उनका स्वागत किया।

पहले दिन वह भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। दूसरे दिन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज और एम्स ऋषिकेश का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति आज राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

वह रविवार दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली वापस रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी सोनिका सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button