उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में नगर निकायों के कार्यकाल पूरा होगा आज,कल से डीएम के हवाले,शासन ने जारी की अधिसूचना

प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का 5 वर्ष का कार्यकाल एक दिसंबर यानी आज पूरा हो रहा है। प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा।

जिलाधिकारी अपने हिसाब से अब निकायों की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे।
नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है।

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे। प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है।

Related Articles

Back to top button