देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रोड किनारे खड़े लोडर से वाहन की भिड़ंत हो गई। वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
https://www.facebook.com/share/v/1BuNX5cAYF/
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार आगे जा रही पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकल गया। इससे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार सीधे पिकअप में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इको वाहन में आगे बैठे दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।


