उत्तराखंडहल्द्वानी

सौतेले पिता ने किया 8 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म,पत्नी की तहरीर पर आरोपी हुआ गिरफ्तार

हल्द्वानी के कालाढूंगी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में एक तहरीर दी थी। जिसमें महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके पति ने अपनी 8 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि उसका पति मंगलवार शाम को बेटी को अपने साथ बाजार घुमाने ले गया था। जहां काफी रात में जब बेटी को घर लेकर लौटा तो वो रो रही थी।

महिला ने अपने पति से पूछा तो वो कुछ भी बताने से मना करता रहा। इस दौरान महिला ने बेटी पूछताछ और उसकी शरीर की जांच पड़ताल की तो उसके साथ दुष्कर्म जैसा मामला प्रतीत नजर आया। आरोप है कि इस दौरान उसने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घटना की आपबीती मां को सुनाई। मां ने पुलिस चौकी बैल पडाव में पहुंच कर मामले में तहरीर दी।

Related Articles

Back to top button