उत्तराखंडदेहरादून

पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज निधन हो गया है। प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री खण्डूरी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी सहित अन्य परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker