उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में STF-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 144 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में STF-ANTF संयुक्त अभियान में एक नशा तस्कर गुफरान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 144 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 42 लाख रुपये है। आरोपित पटेल नगर निवासी तरुण पाल उर्फ चीनू से हेरोइन लेकर फुटकर में बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान के रूप में हुई है। वह आजाद कॉलोनी, थाना पटेल नगर, देहरादून का निवासी है और मूल रूप से ग्राम कोट खादर, थाना रायपुर सादत, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना तुरंत पुलिस या एसटीएफ को दें। साथ ही उन्होंने इस तरह की कारवाई पर कहां है कि ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker