उत्तराखंडपिथौरागढ़

पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट मे आए एक मकान, घर के भीतर सो रहे 11 साल के बच्चे की मौत, दो घायल

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित देवतपुरचौड़ा गांव में सोमवार देर रात 1 बजे पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढ़कता हुआ आ गया। ये बड़ा बोल्डर एक मकान के ऊपर गिरा। मकान को तोड़ते हुए बोल्डर ने घर में सो रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बोल्डर के नीचे एक लड़का और दो बड़े लोग आ गए। 11 साल के लड़के की ज्यादा चोट लगने से मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।

दोनों घायलों का इलाज किया गया है। वही मृतक बच्चे का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। घटना से परिवार में कोहरा मच गया है। पहाड़ी में लटके बोल्डरों के गिरने के खतरे को देखते हुए ग्रामीण दहशत में हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Related Articles

Back to top button