उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: डोईवाला में पिता बना हैवान कर दी दो मासूम बेटियों की हत्या

डोईवाला: जिले की डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के केशवपुरी में रहने वाले जितेंद्र साहनी नाम के व्यक्ति ने अपनी दो मासूम बच्चियों की गला घोंट कर हत्या कर दी। पिता ने जिन बच्चियों की हत्या की उनमें एक 3 साल की बेटी आंचल और दूसरी डेढ़ साल की बेटी अनीसा शामिल है. दोनों मासूम बच्चियों की हत्या करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

Kedarnath Yatra : केदारनाथ में पशुओं को सिगरेट पिलाने का वीडियो वायरल, नशा करवाकर उठवाया जा रहा बोझ

बेटा नहीं होने से नाराज पिता ने दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। रात करीब साढ़े आठ बजे बच्चियों की दादी घर पहुंचीं तो दरवाजा बाहर से बंद था। खोलकर देखा तो अंदर दोनों बहनें अचेत पड़ी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके गले पर निशान भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जितेंद्र और उसकी मां उनकी बेटी रीना को आए दिन ताना मारते थे और मारपीट भी करते थे। आखिरकार तंग आकर दो महीने पहले वह घर छोड़कर हैदराबाद चली गई। जितेंद्र अक्सर गुस्से में रहता था। कहता था, बच्चियों के कारण उसकी दूसरी शादी नहीं हो पा रही है। वह उन्हें अक्सर मारने की धमकी भी देता था। कहता था कि रीना नहीं आई तो बच्चियों को नहीं छोड़ूंगा। आए दिन वह अपनी ससुराल पहुंच जाता था और बेटा नहीं होने को लेकर पत्नी से झगड़ा करता था। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है. हत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button