देहरादून के डालनवाला में बलवीर रोड पर एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी पति बर्गर का ठेला लगता था। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मचने से अफरातफरी का माहॉल बन गया आसपास के लोगो ने मौके से पुलिस को सूचना दी आननफानन में महिला को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
यहां नहाने को लेकर हुआ था ननद-भाभी में विवाद, बुआ ने एक माह के बच्चे को पटककर मार डाला
रामसिंह और ऊषा में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। सोमवार की रात ऊषा ने खाना नहीं बनाया तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद ऊषा सोने चली गई। रात करीब करीब साढ़े 11 बजे रामसिंह ने पत्नी ऊषा के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। इसके बाद वह खुद 108 के माध्यम से उसे अस्पताल ले गया। लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया।