उत्तराखंडचमोली

चमोली नंदानगर में बादल फटने से मलबे में 10 लोग दबे,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार देर रात बादल फटने से तबाही मच गई। 10 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो चुकी है|
कुंतारी लगाफाली, धुर्मा वार्ड में में 27 से 30 भवन व गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी, एसपी चमोली सर्वेश पंवार आपदाग्रस्त क्षेत्र में स्तिथि का जायजा लेने पहुंच चुके हैं।

जिनमें कुंवर सिंह (42), उनकी पत्नी कांता देवी (38), दोनों पुत्र विकास और विशाल (10-10 वर्ष), नरेंद्र सिंह (40), जगदम्बा प्रसाद (70), उनकी पत्नी भागा देवी (65) और देवेश्वरी देवी (65) शामिल हैं। आशंका है कि सभी मलबे में दबे हुए हैं। वहीं, दुर्गा गाँव से भी दो लोगों के लापता होने की खबर है, इनमें गुमान सिंह (75) और ममता देवी (38) शामिल हैं।

एसडीआरएफ टीम लगातार प्रभावित व लापता लोगों की तलाश कर रही है। मौके पर रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों से बात हुई है।

सीएम धामी ने प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने, प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाने तथा प्रभावित लोगों को असुरक्षित स्थानों से सुरक्षित स्थानों में पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न घटनाओं में घायल हुए लोगों का बेहतर से बेहतर उपचार करने तथा लापता लोगों की खोज के लिए खोज एवं बचाव अभियान को तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button