उत्तराखंडदेहरादून

देश को मिलेंगे 456 युवा अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आउट परेड शनिवार यानी आज (14 दिसंबर) होगी। नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड की सलामी लेंगे। तमाम गणमान्य लोगों, विदेशी मेहमानों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों व कैडेटों के स्वजनों की मौजूदगी में आयोजित होने वाली गरिमामय परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अकादमी के एतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड होगी। परेड के उपरांत आयोजित होने वाली पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद कुल 491 आफिसर कैडेट बतौर अधिकारी देश-विदेश की सेना की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे। इनमें 456 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे। जबकि 35 युवा सैन्य अधिकारी मित्र देशों की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे।

Related Articles

Back to top button