अल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंडऊधमसिंह नगरऋषिकेशकुमाऊंकोटद्वारखटीमाचंपावतचमोलीटिहरीदेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़पौड़ीबागेश्वररामनगररुड़कीरुद्रपुररुद्रप्रयागहरिद्वारहल्द्वानी

UK Board Result : अनुष्का, कमल और जतिन ने मारी बाजी

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम की घोषणा सुबह 11 बजे की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर की गई। यहां पर उन होनहार छात्रों के नाम देख सकते हैं, जो उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में सबसे अव्वल रहे हैं।

इस साल हाईस्कूल (कक्षा 10) में पहला स्थान दो छात्रों ने साझा किया है – कमल सिंह चौहान (विवेकानंद वीएमआईसी, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल)। दोनों ने 500 में से 496 अंक हासिल कर 99.20% के साथ टॉप किया है।

कनकलता, SVM IC न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल) की छात्रा, 495 अंक (99.00%) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और साथ ही लड़कियों में टॉप किया। तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों – दिव्यम, प्रिया, और दीपा जोशी – ने हासिल किया है। सभी ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए हैं।

रिजल्ट आंकड़ों की बात करें तो इस बार कक्षा 10 में कुल पास प्रतिशत अच्छा रहा।

11.32% छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया।

27.92% प्रथम श्रेणी में,

38.19% द्वितीय श्रेणी में,

जबकि 13.31% छात्रों ने तृतीय श्रेणी में सफलता पाई।

पिछले साल की तुलना में भी इस बार का प्रदर्शन बेहतर रहा। 2024 में 10वीं का पास प्रतिशत 89.14% और 12वीं का 82.63% था, जबकि 2023 में यह क्रमशः 85.17% और 80.98% रहा था। हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने प्रदर्शन में लड़कों को पीछे छोड़ा।

इससे पहले 2024 में 12वीं के टॉपर पीयूष खोलिया और कंचन जोशी रहे थे, जिन्होंने 488/500 अंक हासिल किए थे। वहीं 10वीं में प्रियांशी रावत ने 500/500 अंक लाकर 100% स्कोर किया था।

Related Articles

Back to top button