उत्तराखंड

खुशखबरी : उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका, जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन

खुशखबरी : लंबे समय से कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म होगा। शासन ने कांस्टेबल भर्ती को संपन्न करवाने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को अधियाचन भेज दिया है। आयोग इसी माह भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। 

यह भर्ती नवंबर में शुरू होनी थी लेकिन आयु सीमा को लेकर इस पर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी। इसके बाद इस भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने पर रोक लग गई थी। अब शासन ने दोबारा UKSSSC को भर्ती करवाने के लिए अधियाचन भेज दिया है। अब आयोग इस माह के अंत तक भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। 1521 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 

शासन ने सिपाहियों के 1521 पद और 197 दरोगाओं की भर्ती की अनुमति दे दी है। प्रदेश में कांस्टेबल की भर्ती के लिए उम्र सीमा 22 वर्ष निर्धारित है, लेकिन कोरोनाकाल के चलते शासन की ओर से प्रदेश में होने वाली भर्तियों में युवाओं को एक साल की छूट प्रदान की गई है। यह छूट पुलिस भर्ती में भी मिलेगी। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रहेगी। 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker