उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश में नहाने के दौरान गंगा में डूबा मेरठ का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

ऋषिकेश के शिवपुरी में आज गंगा में नहाने के दौरान मेरठ का युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है।

अंकुर गोयल(40) पुत्र सुभाषचंद्र निवासी, 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर मेरठ, नौकल सिस्टम कंपनी में प्रोजेक्ट हेड है। वह अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ 10 मई को ऋषिकेश और शिवपुरी घूमने के लिए पहुंचा। 12 मई को अंकुर गोयल अपने साथी अक्षय निवासी हमीरपुर, हिमाचल के साथ ब्रह्मपुरी आया और गंगा में नहाने उतर गया। इस दौरान नदी में खड़े होने के दौरान अंकुर गोयल बहाव तेज होने की वजह से बहने लगा। अंकुर को बचाने के लिए अक्षय ने भी नदी में छलांग लगा दी। लेकिन वह भी तेज बहाव की वजह से बहने लगा।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button