उत्तराखंडपौड़ी

पौड़ी : बंदरों को पकड़ने के लिए लगाये गये थे पिंजरे, कैद हो गया गुलदार

Uttarakhand : पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है|  गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज स्थित अणेथ गांव व आसपास के गांवों में बंदरों का उत्पात बना है। ग्रामीण विष्णु प्रसाद ने बताया कि बंदर नरेंद्र लाल, कालिका प्रसाद, शकुंतला देवी सहित अन्य लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। बंदर घरों में घुसकर खाद्य पदार्थों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Chardham Yatra 2023 Guidelines : कोरोना और मौसम को देखते हुए,प्रशासन ने जारी की तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कुछ माह पहले वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरे में अभी तक कोई बंदर नहीं फंसा। पिंजरे में बंदर की जगह गुलदार फंस गया। जबकि एक अन्य गुलदार मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच में गुलदार स्वस्थ मिला। वन विभाग की टीम जल्द ही गुलदार को जंगल में छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button